रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी के प्रति आगाह किया है। वर्तमान में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ का लाभ दिलाने के बहाने ठगों द्वारा फर्जी लिंक और मैसेज भेजने के मामले सामने आ रहे हैं। कंपनी के एमडी भीम सिंह ने अपील की है कि उपभोक्ता किसी भी अनजान वॉट्सएप मैसेज, ई-मेल या एसएमएस में आए लिंक पर क्लिक न करें।
ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्यालः
सेंडर आईडी चेक करेंः पावर कंपनी के सभी आधिकारिक संदेश केवल बिजली कंपनी -’ आईडी से ही आते हैं।
फर्जी ऐप से बचेंः कंपनी कभी भी उपभोक्ताओं को कोई । एपीके फाइल या संदिग्ध वेब लिंक नहीं भेजती।
नकद लेनदेन न करेंः किसी भी मैदानी कर्मचारी को नकद भुगतान न करें। भुगतान केवल अधिकृत केंद्रों पर ही करें।
अधिकृत माध्यमः पंजीयन और भुगतान के लिए केवल ‘मोर बिजली ऐप’, एटीपी केंद्र, आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी विद्युत कार्यालय का ही उपयोग करें।
क्या है समाधान योजना?
आर्थिक कठिनाइयों के कारण जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है और उन पर सरचार्ज (अधिभार) बढ़ गया है, उनके लिए सरकार ने ‘समाधान योजना’ शुरू की है। इसमें उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार एकमुश्त या किस्तों में भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। योजना की जानकारी और पंजीयन के लिए जल्द ही मैदानी स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
सहायता के लिए संपर्क करेंः किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी के लिए विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर तत्काल संपर्क करें। सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।







