Home » जटगा पुलिस की कार्रवाई, 12 पैकेट गांजा के साथ आरोपी पकड़ाया
कोरबा

जटगा पुलिस की कार्रवाई, 12 पैकेट गांजा के साथ आरोपी पकड़ाया

कोरबा/जटगा। कटघोरा थानांतर्गत जटगा चौकी पुलिस अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने काफी सक्रिय है। इसी कड़ी पुलिस ने आज 12 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी भीम सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कटोरी नंगोई के कोसकट्टी पारा निवासी जगत राम नायक पिता रामजी नायक अपने निजी वाहन से कटघोरा की ओर से गांजा लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए जगत राम को ग्राम सिरकी और कटोरीनंगोई के बीच रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर पुलिस ने इनके पास से एक-एक किलो की 12 पैकेट गांजा बरामद की, जिसकी कीमत करीब एक लाख 20 हजार बताई जा रही है। पूछताछ में जगत ने बताया कि वह गांजे को पड़ोसी राज्य उड़ीसा से लाकर अपने गृहग्राम कटोरीनंगोई कोसकट्टी पारा ले जा रहा था। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Search

Archives