कोरबा। टीपी नगर स्टेडियम रोड पेट्रोल पंप के ठीक सामने गुरूवार देर शाम 8.30 बजे हादसा हो गया। एक ट्रेलर चालक क्र. सीजी 12 एवाय 5608 ने बाइक चालक को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक चालक बाल-बाल बच गया। युवक पंपहाउस निवासी है।
जैसे ही ट्रेलर चालक ने बाइक चालक को चपेट में लिया, वहां मौजूद लोगों द्वारा जोर-जोर से ट्रेलर चालक को रोकने के लिए चिल्लाने लगे। कुछ दूर घसीटने के बाद ट्रेलर चालक ने अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी की। गाड़ी रोकने के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के पहिए के नीचे दबे बाइक व घायल पंपहाउस निवासी युवक को निकाला गया। घटना में युवक के पैर में गभीर चोट आई है। बाइक चालक बाल-बाल बच गया।







