बिलासपुर। जिले के थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 627/25 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 04, 06 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। घटना के अनुसार आरोपी शिवम साहू उर्फ दीपू कुमार साहू 20 वर्ष निवासी कोटासागर पारा कोटा ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर बेलगहना चौकी में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देकर उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। गहन जांच एवं तलाश के बाद 19 जनवरी 2026 को बेलगहना पुलिस ने अपहृता नाबालिग को ग्राम कोटासागर पारा थाना कोटा से आरोपी के कब्जे से बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं 87, 64 (1) बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट की धाराएं 04 व 06 जोड़ी गई। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिवम साहू के विरूद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर 20 जनवरी को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







