Home » बरपाली स्थित माँ मड़वारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की रही भीड़
कोरबा

बरपाली स्थित माँ मड़वारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की रही भीड़

बरपाली बरपाली बस्ती में स्थित माँ मड़वारानी मंदिर में नवरात्रि पर्व की सप्तमी तिथि होने के कारण सुबह से देर रात्रि तक पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही कहा जाता है इस बरपाली बस्ती बाजार में स्थित मड़वारानी मंदिर सबसे पुरानी है इस क्षेत्र में बने सभी मंदिरों में ये सबसे पहले नंबर की मंदिर इसकी मान्यता यह है कि बरपाली से पुजारी पुजा करने पहाड़ ऊपर कलमी पेड के नीचे मूर्ति की पूजा करने जाता था और इस यादव परिवार के बैगा को प्रतिदिन उसकी सवारी लेने आती थी वही इस क्षेत्र के सभी साप्ताहिक बाजारों बरपाली सोहापुर पंतोरा बाजार करने जाती थी उसी तरह प्रति सप्ताह बुधवार को बरपाली बाजार करने आती थी और इसी बाजार के पास पीपल पेड के नीचे बैठती थी अब उस स्थान पर पुराने मंदिर के स्थान पर नया मंदिर बन गया है उस मंदिर में आज भी प्रति सप्ताह बुधवार को यहाँ मड़वारानी आने की चर्चा है यहाँ से व्यापारी दुकान दार कभी घाटे में नहीं रहते न ही कम कीमत पर धंधा नहीं होता उस बैगा द्वारा मड़वारानी पहाड़ में माता जी खुला पूजा करता था एक बार अपना चाकू चिमटी हथियार भूल गया तब उस समय माता जी साक्षात रूप में प्रसाद ले रही थी फिर उनको उनकी भूल को याद दिलाया और पहाड़ ऊपर कलमी पेड के नीचे समय समय पर पूजा करने को कहा एवं बैगा द्वारा प्रतिदिन पहाड़ ऊपर नहीं आ पाने के लिए निवेदन किया तब माता जी बरपाली बाजार में पीपल पेड के नीचे पूजा करने को कहा तब मड़वारानी पहाड़ से दो पत्थर को लेकर स्थापित किया गया उसकी पूजा से माता सीधे प्रसाद पाती है वहाँ अभी दोनों पत्थर रखे हुए बरपाली के इस बाजार को बीच बस्ती में होने के बावजूद नहीं हटा सकते एक बार इसको सरगबुंदिया गाँव ले गए तो हैजा बीमारी दुसरे दिन से शुरू हो गया था तब से यही बाजार को रखा गया इस पुराने मंदिर में पुजा करने वालो की भीड़ रही

Search