Home » क्रॉकरी फैक्ट्री की लिफ्ट टूटकर गिरी, हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
दिल्ली-एनसीआर

क्रॉकरी फैक्ट्री की लिफ्ट टूटकर गिरी, हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

बाहरी दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में क्रॉकरी बनाने वाली फैक्ट्री की लिफ्ट टूटकर गिर गई, जिससे दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय हरिओम और 45 वर्षीय संजय मिश्रा के रूप में हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया है, वहीं, लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। लिफ्ट टूटने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। मृतक हरिओम समयपुर बादली की गली नंबर नौ में ही रहते थे, जबकि संजय मिश्रा अपने परिवार के साथ सिरसपुर हरिजन बस्ती में निवास करते थे। पुलिस मालिक और प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि लिफ्ट का रखरखाव सही तरीके से हो रहा था या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Search