Home » पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका, पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर

पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका, पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बूढ़ा तालाब क्षेत्र के पास एक युवक को एमडीएमए ड्रग्स, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में मादक पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में इलाके में घूम रहा है। सूचना  पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका।

वाहन में सवार युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राहुल ठाकुर बताया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एमडीएमए ड्रग्स, एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एमडीएमए, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, स्कॉर्पियो वाहन, नगद रकम और एक आईफोन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/25 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 21(ए) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राहुल ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2015 में हत्या के प्रयास के मामले में थाना पुरानी बस्ती से और वर्ष 2019 में मारपीट के प्रकरण में थाना कोतवाली से जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी राहुल ठाकुर, पिता योगेंद्र ठाकुर,  29 वर्ष, निवासी खोखोपारा, पंकज गार्डन के पास, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Search

Archives