Home » आईईडी ब्लाॅस्ट की चपेट में आकर एक जवान शहीद, सड़क निर्माण कार्य में ड्यूटी पर जा रहे थे जवान
छत्तीसगढ़

आईईडी ब्लाॅस्ट की चपेट में आकर एक जवान शहीद, सड़क निर्माण कार्य में ड्यूटी पर जा रहे थे जवान

बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आईईडी की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षाबल के जवान सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। ब्लाॅस्ट मिरतुर थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, सीएएफ कैंप एटेपाल और सीएएफ कैंप तिमेनार के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी वजह से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तिमेनार कैंप से जवानों की टुकड़ी सोमवार सुबह करीब 8 बजे के आस-पास निकली थी। बताया जा रहा है कि जवान अभी एटेपाल कैंप से 1 किमी दूर पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क से लगी टेकरी में ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में 19वी वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के सहायक प्लाटून कमांडर विजय यादव आ गए। घटना में मौके पर ही विजय यादव की मौत हो गई। आस-पास मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी तुरंत सीनियर अधिकारियों को दी। जिसके बाद से आस-पास सर्च ऑपरेशन जारी है। शव को भी मौके से ले जाया गया है। शहीद विजय यादव को भैरमगढ़ थाने में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

Search