Home » 5 साल का नमन बना कांस्टेबल, पुलिस अधीक्षक ने सौंपा नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ रायपुर

5 साल का नमन बना कांस्टेबल, पुलिस अधीक्षक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

सरगुजा।  एक 5 साल के बच्चे को पुलिस विभाग में चाइल्ड कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति मिली है। 18 साल की उम्र पूरी करते ही उसे कांस्टेबल की पोस्ट पर तैनात कर दिया जाएगा।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि, नमन के पिता राजकुमार राजवाड़े पुलिस कांस्टेबल थे। एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद गुरुवार को बच्चे के पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति का प्रमाणपत्र सौंपा गया है। बच्चे को अभी चाइल्ड कांस्टेबल के पोस्ट पर तैनात किया गया है।भावना गुप्ता ने कहा कि जब नमन रजवाड़े की उम्र 18 वर्ष होते ही उसे कांस्टेबल बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार, जब किसी ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी की मौत हो जाती है तो परिवार के किसी सदस्य को नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाता है। नमन के पिता की मौत के बाद नमन को यह पत्र सौंपा गया है।

Search

Archives