Home » नाबालिग छात्रा ने अरपा नदी से लगाई छलांग… डूबने से हुई मौत, परिवार सदमें में
छत्तीसगढ़

नाबालिग छात्रा ने अरपा नदी से लगाई छलांग… डूबने से हुई मौत, परिवार सदमें में

बिलासपुर। सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास राजकिशोर नगर चंदन आवास निवासी 14 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों से अरपा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह छात्रा की लाश को नदी से बरामद कर लिया गया। सरकंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर चंदन आवास निवासी अरूण कुमार कठौते की 14 वर्षीय पुत्री अदिति कठौते जोकि कक्षा 9वीं में पढ़ाई करती थी, बीती रात अचानक डेढ़ बजे के करीब घर से दौड़ते हुए बाहर निकली और छटघाट में पुल के उपर से नदी में छलांग लगा दी। छोटी बहन ने उसे घर से बाहन निकलते देख उसके पीछे दौड़ी। उसके मौके पर पहुंचने से पहले ही छात्रा ने छलांग लगा दी। घटना से देर रात हड़कंप मच गया। परिजन और पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही छात्रा को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहे। सुबह 9 बजे छात्रा आदिति का शव बरामद कर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया। सरकंडा पुलिस और मोपका पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह क्या रही होगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Search

Archives