Home » पत्नी के सिर पर दे मारा मसाला कूटने की मूसली, अस्पताल में मौत
छत्तीसगढ़

पत्नी के सिर पर दे मारा मसाला कूटने की मूसली, अस्पताल में मौत

 सारंगढ़। सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है, कि सारंगढ़ के ग्राम हिर्री निवासी शिव कुमार खूंटे शराब के नशे में अपनी पत्नी सुवेंद्री खूंटे से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान गुस्से में मसाला कूटने की मूसली से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। सिर में सांघातिक वार से पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसे आनन-फानन में सारंगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जंहा ईलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकरी जैसे ही मृतिका सुवेंद्री खूंटे के परिजनों को हुई, उन्होंने तत्काल घटना की सूचना सारंगढ़ कोतवाली थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी शिव कुमार खूंटे को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है।

Search

Archives