कोरबा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति पंप हाउस कॉलोनी द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर को शाम 7 बजे से किया गया है।
प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 10001 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 7001 रूपए, तृतीय पुरस्कार 5001 रूपए और चतुर्थ पुरस्कार 3001 रखा गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 300 रूपए प्रवेश शुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता के समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। पंजीयन 30 सितंबर को शाम 5 बजे तक होगा। प्रतियोगिता से पहले अपना गाना, पेन ड्राइव, डीजे में सेव करा सकते हैं। किसी प्रकार की चोट लगने पर प्रतियोगी स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्रतियोगिता में घातक सामग्रियों को प्रयोग वर्जित है।







