Home » रेस्टोरेंट में चली गोली, बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ देख बौखलाए पिता ने की फायरिंग, बेटी की मौत
उत्तर प्रदेश

रेस्टोरेंट में चली गोली, बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ देख बौखलाए पिता ने की फायरिंग, बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में देवगांव थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी और उसके दोस्त पर गोली चला दी। यह घटना वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट में हुई, जब युवक और युवती साथ बैठकर कुछ खा-पी रहे थे।

किसी ने दोनों की जानकारी युवती के पिता को दे दी। लिहाजा सूचना मिलते ही युवती का पिता रेस्टोरेंट पहुंचा और दोनों को साथ देखकर आगबबूला हो गया। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर बेटी को वहीं रेस्टोरेंट में गोली मार दी। युवक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपी ने उसे भी बीच सड़क पर दौड़ाकर गोली मार दी। दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना से मचा हड़कंप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य- वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिन्होंने सबूत जुटाए। पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पिता फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Search

Archives