Home » जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी अरेस्ट, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी अरेस्ट, मचा हड़कंप

रायपुर। स्टेट जीएसटी की टीम ने एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है. विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि दुर्ग से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मामला गुटखा बिक्री से जुड़ा हुआ है। सूत्र बताते है कि पिछले दिनों दुर्ग जिले के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी विभाग ने सटीक प्लानिंग और फिल्मी अंदाज में दबिश दी थी। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गई थी। सूत्र बताते है कि गुटखा फैक्ट्री चलाने वाले व्यापारी गुरमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक यहां रात के अंधेरे में कम रोशनी में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से काम कराता था, वह भी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में। जिसको ध्यान में रखते हुए छापेमारी से पहले त्रस्ञ्ज टीम ने आधा किलोमीटर पहले ही गाड़ी की लाइटें बंद कर दी थीं। जिसके बाद फैक्ट्री के चारों तरफ चक्कर लगाकर संभावित गुप्त रास्तों की भी जांच की गई। फिर रात करीब 3 बजे फैक्ट्री की सात फीट ऊंची दीवार फांदकर टीम ने अंदर प्रवेश किया. अधिकारियों को देख वहां मौजूद सभी कर्मचारी सकपका गए।

Search