Home » वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन का निधन
कोरबा • छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन का निधन

कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी जसराज जैन का आज प्रातः 11ः55 बजे रायपुर में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। वे अपने सरल, मृदुभाषी एवं सदैव सहयोगी स्वभाव के कारण सभी के बीच अत्यंत प्रिय थे। उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार शाम 5ः00 बजे उनके कोरबा निवास स्थान से निकाली जाएगी। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Search