Home » एशिया कप 2025ः भारत ने मारा दुबई का मैदान, पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा
खेल

एशिया कप 2025ः भारत ने मारा दुबई का मैदान, पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

कुलदीप यादव ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके

एशिया कप 2025 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। भारत ने इस लक्ष्य को 25 गेंद पहले ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच के मुख्य आकर्षणः

0- पाकिस्तान की बल्लेबाजीः साहिबजादा फरहान ने 40 रन और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली।
0 – भारत की गेंदबाजीः कुलदीप यादव ने 3 विकेट, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके।
0 – भारत की बल्लेबाजीः सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन बनाए।

टीमों की प्लेइंग 11:

0- भारतः अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

0- पाकिस्तानः साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप 2025 में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन किया।

Search