अनाचार के बाद उसके निवास पर छोड़ा, साथियों को फिरौती के लिए किया किडनैप
जांजगीर-चांपा। सामूहिक आनाचार के घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं सहायक उपनिरीक्षक राम प्रसाद बघेल चौकी प्रभारी राहौद एवं टीम द्वारा अनाचार के आरोपियों 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता 09. सितंबर को अपने दोस्तों के साथ मोटर सायकल में घूमने के लिए शिवरीनारायण जा रही थी। दोपहर 01ः00-01ः30 बजे के बीच 02 मोटर सायकल, सफेद स्कूटी व स्प्लेंडर में सवार 4 लड़कों ने राहौद के आगे रोक लिया और तुम लोग कहां जा रहे हो कहकर डरा धमका कर राहौद के पास जंगल में ले गए और वहां पीड़िता एवं परिचित के साथ मारपीट किया और जबरन गलत काम करो कहकर विडियो बना लिया। उसके बाद मोबाईल व मोटर सायकल को लूटकर रख लिया। मारपीट कर उसके घर वालो को फोन कर 02 लाख रुपए की मांग की। पीड़िता को वहां से अंदर झाड़ी में ले गए, जहां दोपहर में 03 लड़के जोकि अपना नाम उत्तम खुंटे, दुर्गेश सहिस एवं उसके साथी बता रहे थे। बारी- बारी से जबरन अनाचार किया। एक परिचित लडके रोककर रखा था। उसके बाद पीड़िता को किसी को बताओंगी तो जान से मारकर फेक देंगे कहते हुए बाइक से पामगढ छोड़ दिया।
पीड़िता ने डरकर रातभर अपने परिजन को घटना की जानकारी नहीं दी। 10 सितंबर को सुबह उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बादर पामगढ़ पहुंचे और थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की धर पकड़ की गई जिसमें से एक आरोपी फरार हो गया। उनके कब्जे से पीड़िता के दोस्तों को बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को वीडियो रिकॉर्डिंग कर उन लोगों से पैसे मांगकर उनके साथ आई लड़कियों से गलत काम किए आरोपीगण से पहचान कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपीगण –(1.)उत्तम प्रताप खूंटे पिता महेंद्र कुमार खुटे उम्र 19 वर्ष 10 माह निवासी बिलारी वार्ड नंबर उन्नीस थाना शिवरीनारायण (2.)दुर्गेश कुमार सहिस पिता विष्णु कुमार उम्र 19 वर्ष 01 माह निवासी राहौद बाजारपारा थाना शिवरीनारायण (3.)खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम पिता संत कुमार उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी राहौद बाजार पारा थाना शिवरीनारायण
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल चौकी प्रभारी राहौद एवं पूरे थाना चौकी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।







