Home » प्यार में धोखा : प्रेमिका ने बाइक से भाग रहे प्रेमी को पकड़ा, देखें हाई वोल्टेज ड्रामा…
उत्तर प्रदेश

प्यार में धोखा : प्रेमिका ने बाइक से भाग रहे प्रेमी को पकड़ा, देखें हाई वोल्टेज ड्रामा…

जिगना (मीरजापुर)। जिगना थाने के बाहर मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब पंचायत के बाद बाइक से भाग रहे प्रेमी को प्रेमिका ने दौड़ाकर पकड़ लिया। प्रयागराज जिले की युवती का जिगना थाना क्षेत्र के युवक से फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया। शादी की बात पर प्रेमी किनारा करने लगा।

प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी प्रेमिका का जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से मोबाइल के जरिए फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से छः माह पहले प्यार हो गया। साथ जिएंगे साथ मरेंगे की कसमें खाकर दोनों का प्रेम परवान चढ गया। इस बीच शादी करने की बात पर प्रेमी प्रेमिका से किनारा करने लगा।

प्रेमिका का आरोप है कि उसको कई जगह ले जाकर घुमाते रहे जब मन भर गया तो अब प्रेमी पीछा छुड़ाने लगा। यहां तक कि मोबाइल फोन से ब्लैक लिस्ट कर दिया। थक हारकर प्रेमिका मंगलवार की दोपहर थाना पहुंच गई। समझाने बुझाने के बाद भी प्रेमी ने उसे अपने पास रखने से इंकार कर दिया। हंगामा बढ़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने में बैठा दिया।

इस बीच मौका पाकर प्रेमी अपने एक साथी की बाइक पर सवार होकर थाने की चौखट से निकलकर भागने लगा। 50 मीटर दौड़ लगाकर प्रेमिका ने प्रेमी की बाइक के साथ प्रेमी को कसकर पकड़ लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष आत्माराम यादव ने बताया कि दोनों के परिवार वालों को सूचना दी गई है।

बताया कि आपसी सुलह समझौता नहीं होने पर विधिक कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान सड़क से लेकर थाने तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे की कहानी देर रात तक चलती रही। वहीं थाने में भी केस को देखने जानने और समझने वालों का तांता लगा रहा। वहीं पुलिस भी परजिनों का इंतजार कर कार्रवाई की राह देर रात तक तकती रही। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में सुलह कराने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

Search

Archives