एक दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक युवक रास्ते से जा रहा है, तभी अचानक एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में युवक सीधे कंक्रीट की नाली पर गिरा और उसका सिर फट गया। इस घटना में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक विनय कुमार चंदनिया (31 वर्ष) राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोकपुर का रहने वाला था। वह अपनी बहन की इलाज के लिए चाचा के घर गुंडरदेही आया था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।







