Home » जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने से 10 लोगों के मौत की आशंका, बचाव अभियान जारी
देश

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने से 10 लोगों के मौत की आशंका, बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने से कम से कम 10 लोगों के मौत की आशंका है। कई मकानों को नुकसान हो गया है। लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ मार्ग कट गए हैं। बचाव अभियान जारी है।  प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टीमों को भेजा है।

जानकारी के अनुसार, बादल फटने की घटना के बाद चिशोती गांव में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जान-माल की क्षति की आशंका है।

जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। दोनों पुल, लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल, क्षतिग्रस्त हो गए हैं। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि चशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है, जो मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया है कि “चोसिटी किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव और राहत अभियान को मजबूत करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

Search

Archives