कोरबा। दीपका पुलिस थाना के झाबर गांव में विवाहिता ने चूहा मार दवा का सेवन कर जान दे दी। वह अपने पति और ससुर की प्रताड़ऩा से परेशान थी और प्रताड़ऩा का यह दौर काफी वर्षो से चल रहा था। उसकी हालत बिगड़ऩे पर उसे अस्पताल ले जाने की बजाय एक स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराया जा रहा था।
मृतका वंदना सिंड्रम के भाई ने बताया कि काफी समय से पारिवारिक विवाद के कारण ससुराल में परेशानी थी और कुछ वर्ष पहले उसे छोड़ दिया था। गोंडवाना महासभा के पास भी यह मामला पहुंचा। स्थिति ठीक नहीं और उसके बाद फिर दिक्कत शुरू हो गई। हाल में ही वंदना की तबीयत खराब होने की सूचना गांव में रहने वाली दूसरी बहन ने हमें दी। खबर के अनुसार ससुर और पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आखिरकार वंदना ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और 4 दिन तक परेशानी झेलने के बाद उसकी मौत हो गई। कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अस्पताल में उसके पति लक्ष्मी नारायण सिंड्रम से जब इस बारे में बातचीत की गई तो उसने पहले तो प्रताडऩा की बात से इनकार किया। फिर कहा की किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था। उसने बताया कि अस्पताल में ही चूहा मार दवा की सामने आई। वंदना की मौत होने की सूचना अस्पताल से मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वंदना के परिजनों के बयान कार्रवाई करने की बात कर रही है







