Home » कुआं धंसने की घटना : पति-पत्नी के बाद बच्चे का भी शव मिला, जेसीबी से निकाला गया बाहर
छत्तीसगढ़

कुआं धंसने की घटना : पति-पत्नी के बाद बच्चे का भी शव मिला, जेसीबी से निकाला गया बाहर

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र, धनवार गांव में 29 जुलाई मंगलवार को करीब 40  फीट गहरा एक कच्चा कुआं धंस गया था। इसमें छेदूराम श्रीवास (65), उनकी पत्नी कंचन बाई (53) और उनका 30 वर्षीय पुत्र गोविंद दब गए थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार 36 घंटे से रेस्क्यू अभियान चला रही थी। इसी बीच काफी मशक्क्त के बाद पति-पत्नी की शव बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम मिट्टी में दबे दंपती के पुत्र की तलाश में जुटी हुई थी। दंपती की लाश मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मिट्टी में दबे दंपती के पुत्र के शव को मिट्टी से बाहर निकाल लिया है। पति पत्नी के शव में एक का सिर और दूसरे का हाथ नहीं था। गांव में एक साथ तीन लोगों की मौत से मातम पसर गया है।

Search