Home » अकेली महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़… शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

अकेली महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़… शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को महिला अपने घर में अकेली थी, तभी ग्राम रिस्दा निवासी यश सिंह चौहान 27 वर्ष पंखा बनाने के बहाने उसके घर में घुसा और छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। डर के कारण पीड़िता ने तत्काल किसी को नहीं बताया, लेकिन 14 जुलाई को उसने घटना की जानकारी फोन पर अपने पति को दी। पति 17 जुलाई को बाहर से घर लौटा और पत्नी को लेकर थाने पहुंचा। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। आरोपी यश चौहान को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। 18 जुलाई को पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है।

Search

Archives