कोरबा। जिले के कुसमुंडा खदान में भीषण हादसा भारी वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने खदान में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कुसमुंडा खदान क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जय अंबे नामक ठेका कंपनी के अंतर्गत कार्यरत निर्मल ट्रांसपोर्ट की भारी वाहन ने सिफ्ट परिवर्तन के दौरान एक अन्य चालक को कुचल दिया। हादसे के समय कुछ लोगों की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी, जो उस वक्त जीवित था। तत्काल उसे इलाज के लिए कुसमुंडा विकास नगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।







