Home » बारिश के बीच ट्रेलर में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़

बारिश के बीच ट्रेलर में लगी भीषण आग

कोरबा। जिले के सर्वमंगला-कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़े ट्रेलर में अचानक आग लग गई। घटना बरमपुर मोड़ के पास की है, जहां वाहन में भीषण आग लगने से वह धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटों और धुएं के चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक कोरबा से कुसमुंडा खदान की ओर कोयला लोड करने जा रहा था। इस बीच वह चालक बरमपुर मोड़ के पास सड़क किनारे वाहन खड़ा कर चाय-नाश्ते के लिए रुका था। उसी दौरान अज्ञात कारणों से ट्रेलर में आग लग गई। हल्की बारिश के बावजूद आग और भीषण रूप लेती गई और ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Search

Archives