Home » आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ • रायपुर

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

कवर्धा। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।  मामला लोहारा थाना क्षेत्र के पेलपार गांव में सामने आया है। बारिश शुरू होते ही दो लोग एक पेड़ के नीचे आ गए। इसी दौरान तेज गरज के साथ बिजली गिरी। दोनों बिजली की चपेट में आ गए। पेड़ के नीचे दोनों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बरगद के पेड़ नीचे ननकू साहू 54 वर्ष और परमानंद पटेल बैठे हुए थे। इसी दौरान बारिश के साथ बिजली गिरी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। ज्ञात हो कि रात से जिलेभर में तेज गरज चमक के बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश, आंधी और बादल गरजने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। बारिश और बादल गरजने पर किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लेना जरूरी है। ज्यादातर बिजली पेड़ों पर गिरती है। जमीन में नमी की वजह से इसका घातक असर पड़ता है। बारिश और बादल गरजने पर सतर्क रहने की जरूरत है।

Search