Home » उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 14 वर्षों से बंद 16 स्कूलों को दोबारा किया शुरू, दो नए स्कूलों का शुभारंभ
छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 14 वर्षों से बंद 16 स्कूलों को दोबारा किया शुरू, दो नए स्कूलों का शुभारंभ

बीजापुर जिले में शिक्षा का दीप फिर से प्रज्ज्वलित हुआ है। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने ऐतिहासिक पहल करते हुए 14 वर्षों से बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू किया और दो नए स्कूलों का शुभारंभ किया। इस कदम से एड़समेटा, तोड़का, सावनार, कोरचोली, नेंड्रा, इतावर, करका, भट्टीगुड़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के 16 स्कूलों में हजारों बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी। यह पहल बीजापुर जैसे सुदूर क्षेत्रों में विकास की नई कहानी लिख रही है।

उपमुख्यमंत्री ने शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का आत्मीय स्वागत किया, प्रोत्साहन राशि प्रदान की और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ‘दक्ष बीजापुर’ अभियान के तहत पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं के होनहार छात्रों को 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

‘शिक्षा सबके लिए’ के मंत्र को साकार करते हुए ‘वेंडे स्कूल दायकाल’ योजना के तहत शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों को वेलकम किट देकर स्कूल से जोड़ा गया। यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में शांति और विकास का आधार बन रही है।

Search

Archives