Home » मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दी चेतावनीः  तेज आंधी और बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट  
छत्तीसगढ़ • रायपुर

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दी चेतावनीः  तेज आंधी और बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट  

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले 12 घंटे में तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। रायपुर, दुर्ग, सूरजपुर बलरामपुर सरगुजा जशपुर, पेंड्रा कोरबा, महासमुंद, धमतरी बालोद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर में अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार गरज चमक के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना हैं। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी मौसम विभाग के द्वारा दी गई है, वही कोरिया बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर चांपा, बेमेतरा, बलौदा बाजार, राजनांदगांव में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों से लगे स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना हैं। ज्ञात हो कि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो रही है।

Search