Home » पीएससी की छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या…परिवार में छाया मातम
छत्तीसगढ़

पीएससी की छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या…परिवार में छाया मातम

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नहरपारा वार्ड क्रमांक 12 में रविवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। एक होनहार पीएससी की छात्रा नीलिमा सत्यार्थी 29 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलिमा सेवानिवृत्त लेखापाल बीआर सत्यार्थी की छोटी पुत्री थी और अपनी पढ़ाई पूरी कर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रही थी।

परिजनों के अनुसार नीलिमा अत्यंत मेधावी और शांत स्वभाव की थी। रविवार को परिवार के सभी सदस्य किसी कार्य से बिलासपुर गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो भोजन के लिए नीलिमा को आवाज दी। तब उन्होंने देखा कि वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। यह दृश्य देख पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। क्षेत्र में मातम पसर गया। घटना की सूचना तत्काल सीपत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिससे आत्महत्या के कारण का खुलासा हो सके। परिजन और आसपास के लोग इस घटना से बेहद स्तब्ध हैं। नीलिमा की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की ज रही है।

Search

Archives