बिलासपुर। मंगलवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉटल के बंद कमरे से युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर निवासी अमर प्रताप सिंह जो वर्तमान में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलू गुप्ता के हॉस्टल में रहकर पीएससी की पढ़ाई कर रहा था, जिसे रविवार के बाद से उनके पड़ोसी ने उन्हें नहीं देखा। सोमवार को भी वह अपने रूम से बाहर नहीं निकला। जिससे चिंतित आसपास रह रहे युवकों ने दरवाजे के बाहर से अमर प्रताप को काफी आवाज लगाई। लेकिन वह बाहर नहीं निकला। जिस पर कुछ अनहोनी की आशंका से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। बिस्तर में अमर प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली।
पुलिस ने शव को पंचनामा उपरांत पीएम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय अमर प्रताप सिंह सरगुजा जिले के सूरजपुर का रहने वाला था। जो शादीशुदा था। उसका एक बच्चा भी है। इसके बावजूद इस तरह की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक की मौत आखिर कैसे हुई? मामले में पुलिस ने सभी पहलुआें पर जांच शुरू कर दी है।







