Home » शताब्दी एक्सप्रेस में फिर हुआ पथराव, नई दिल्ली से भोपाल जा रही थी ट्रेन चीखने लगे यात्री
मध्यप्रदेश

शताब्दी एक्सप्रेस में फिर हुआ पथराव, नई दिल्ली से भोपाल जा रही थी ट्रेन चीखने लगे यात्री

ग्वालियर। रानी कमलापति से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर 10 दिन में दूसरी बार पथराव हुआ। ग्वालियर स्टेशन के बाद बिरला नगर और रायरू के बीच हुई इस घटना में ट्रेन के सी-5 कोच की खिड़की का कांच टूट गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है और गश्त बढ़ा दी है। यह घटना रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठा रही है।

पथराव की सूचना पर आरपीएफ का अमला सक्रिय हुआ, लेकिन पत्थरबाज हाथ नहीं आ सके। बता दें कि इससे पहले गत 12 जून को भी दतिया के नजदीक सोनागिर स्टेशन और ग्वालियर स्टेशन के पहले एजी पुल के आउटर पर शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए थे। इससे अब रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यात्रियों के बीच दहशत फैल गई

रविवार को रानी कमलापति से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस 23 मिनट की देरी से रात 8ः03 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंची। यहां से ट्रेन रवाना होकर जैसे ही बिरला नगर और रायरू स्टेशन के बीच थी, तभी ट्रेन पर पथराव हो गया। इसी दौरान सी-5 कोच की खिड़की का कांच भी पत्थर से टूट गया। अचानक ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।

Search

Archives