Home » उद्योगपति को टूर के दौरान मिला फ्रॉड, 5 करोड़ की ठगी
छत्तीसगढ़

उद्योगपति को टूर के दौरान मिला फ्रॉड, 5 करोड़ की ठगी

बिलासपुर । न्यायधानी में उद्योगपति से 4.80 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कल्चर क्लब में निवेश पर प्रॉफिट और प्रॉपर्टी का झांसा देकर 2023 से 2025 तक किश्तों में उद्योगपति से निवेश कराकर ठगी की गई है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर जांच में में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, रामा वर्ल्ड में रहने वाले एक उद्योगपति टूर में छत्तीसगढ़ से बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी दूसरे राज्य के एक फर्म संचालक से जान- पहचान हुई। उद्योगपति से दोस्ती के बाद फर्म संचालक ने उन्हें कल्चर क्लब के नाम निवेश करने पर मोटी रकम मुनाफा के साथ प्राइम लोकेशन में प्रापर्टी देने की बात बताई।

फर्म संचालक की बातों में आकर उद्योगपति ने निवेश करना शुरू कर दिया। वर्ष 2023 से 2025 तक अलग-अलग किश्तों में उद्योगपति 4 करोड़ 80 लाख रुपए निवेश कर चुके हैं। मुनाफा व प्रापर्टी नहीं मिलने और फर्म संचालक के द्वारा गोल-मोल जवाब देने पर उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उद्योगति की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 420, 406 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Search