Home » जयरामनगर से बिलासपुर लौट रहे बाइक सवार से मारपीट और लूट, नकाबपोश सीसीटीवी में कैद
छत्तीसगढ़

जयरामनगर से बिलासपुर लौट रहे बाइक सवार से मारपीट और लूट, नकाबपोश सीसीटीवी में कैद

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ढेका के पास मेन रोड में एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की गंभीर घटना सामने आई है। प्रार्थिया सुनीता तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 309 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 14 जून की रात करीब 8.20 बजे प्रार्थिया का पुत्र विकास तिवारी जोकि पेशे से ठेकेदार है। काम समाप्त कर जयरामनगर से बाइक में सवार होकर लौट रहा था। दर्रीघाट पुल के पास कुछ नकाबपोश अज्ञात लोग खड़े हुए थे। विकास उनके पास से गुजरा तो वे बुलेट बाइक से उसका पीछा करते हुए ढेका के पास उसे ओवरटेक कर रोक लिए। इस दौरान लोहे के रॉड, डंडे और हाथ से विकास तिवारी पर हमला कर दिया। विकास के दोनों हाथ पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। हमलावरों ने बैग में रखे 10-12 हजार रूपए लूट लिए और मारपीट के दौरान फोन भी तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। विकास को 112 पुलिस वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

Search

Archives