Home » लॉकडाउन में व्यापारी ने मंगाया था खाद्य तेल, इंदौर की कंपनी ने लगाया लाखों का चूना, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
कोरबा

लॉकडाउन में व्यापारी ने मंगाया था खाद्य तेल, इंदौर की कंपनी ने लगाया लाखों का चूना, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

कोरबा। दर्री रोड के एक व्यापारी ने दो साल पूर्व लॉकडाउन के दौरान खाद्य तेल मंगाने के लिए इंदौर की कंपनी से सौदा किया गया था। व्यापारी ने कंपनी के खाते में रकम भी ट्रांसफर कर दिया था, लेकिन कंपनी ने ना ही खाद्य तेल भेजा और ना ही उसकी रकम लौटाई। परेशान होकर व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 राताखार निवासी गोल्डी अग्रवाल द्वारा राजश्री इन्टरप्राइजेस नाम से विभिन्न कंपनी के अधिकृत विक्रेता से खाद्य एवं अन्य उत्पादों को क्रय कर बिक्री करने का कार्य किया जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण खाद्य तेल की कमी होने पर इंदौर की कंपनी मेसर्स वेकेंन्टेश्वर सोया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दलबीर से मोबाईल फोन पर संपर्क कर जून 2020 में 5 लाख 49 हजार 255 रूपये उसके एस्टीमेट बिल के अनुसार खाते में ट्रांसफर किया गया था। व्यापारी गोल्डी ने बताया कि दुर्भावनापूर्वक छल कर मांग के अनुसार तेल की सप्लाई नहीं की गई। भेजी गई रकम धोखाधडी कर हड़प लिया गया। पुलिस ने गोल्डी अग्रवाल की रिपोर्ट पर दलबीर सिंह के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Search

Archives