Home » वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के घर पर आयकर विभाग और नगर निगम की कार्रवाई
छत्तीसगढ़

वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के घर पर आयकर विभाग और नगर निगम की कार्रवाई

क्या बरामद हुआ था?

रायपुर। रायपुर में सूदखोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के घर पर आयकर विभाग और नगर निगम के अफसरों ने कार्रवाई की। दोनों भाई पिछले सात दिन से फरार हैं। अफसरों ने परिजनों से मकान और टैक्स संबंधित दस्तावेजों की मांग की।

पुलिस ने दोनों भाइयों के घर से 37 लाख से ज्यादा नकद, सोने के जेवरात, चांदी, गाड़ियां, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे। इसके अलावा तलवार, रिवाल्वर, पिस्टल और कारतूस भी मिले थे।

आगे की कार्रवाई

अब अफसरों की टीम दोनों भाइयों के संपत्ति की जांच कर रही है, जिसमें बेनामी संपत्ति और टैक्स चोरी की जांच शामिल है।

Search