Home » छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना की एंट्री, बस्तर में 75 वर्षीय महिला निकली पॉजिटिव
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना की एंट्री, बस्तर में 75 वर्षीय महिला निकली पॉजिटिव

जगदलपुर। बस्तर जिले में एक बार फिर से कोरोना की एंट्री हो गई है। यहां एक 75 वर्षीय महिला की रिपोर्ट एंटीजन पॉजिटिव आने के बाद उसे मेकाज भेजा गया है। महिला का परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे होम आइसुलेशन में रहने की सलाह दी है।महारानी अस्पताल के डॉक्टर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जगदलपुर की रहने वाली महिला (75) को लंग में इंफेक्शन होने के कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। महिला का पहले एंटीजन टेस्ट किया गया, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को भर्ती करने के लिए मेकाज रेफर किया गया। मेकाज के चिकित्सकों ने महिला को होम आइसोलेट कर दिया है। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी पूछी गई, लेकिन महिला कहीं बाहर नहीं गई थी। महिला को होम आइसोलेशन करने के बाद उसके घर के सदस्य बाहर नहीं जाने की बात सामने आई है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट करने की बात चिकित्सकों ने कही है।

Search

Archives