Home » बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्मी से मिली राहत
कोरबा

बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्मी से मिली राहत

कोरबा। मौसम का मिजाज गुरूवार को अचानक बदल गया है। सुबह हल्की धूप के बाद आसमान में बादल छा गए हैं। जिले में कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की खबर है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 20 मार्च तक हल्की, मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व से नमीयुक्त हवा बंगाल की खाड़ी से आ रही है। इसका प्रभाव 20 मार्च तक बना रहेगा। मौसम बदलने के साथ ही जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है।—

Search