Home » अधिवक्ता रंजना दत्ता उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष नियुक्त
कोरबा

अधिवक्ता रंजना दत्ता उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष नियुक्त

कोरबा। शासकीय अभिभाषक के रूप में कुशलतापूर्वक सेवाएं प्रदान कर चुकी तेजतर्रार वरिष्ठ अधिवक्ता रंजना दत्ता को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से जारी आदेश के अनुसार उपभोक्ता फोरम कोरबा का अध्यक्ष राज्य सरकार ने नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से अधिवक्ता संघ में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि विगत लगभग 3 माह से पूर्व के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से उपभोक्ता फोरम का कामकाज लगातार बाधित रहा। रंजना दत्ता को राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ करते हुए उपभोक्ता फोरम का अध्यक्ष बनाए जाने पर अधिवक्ता संघ में हर्ष व्याप्त है।

Search