Home » सट्टा पट्टी लिखने वाले एक आरोपी को बिर्रा पुलिस ने पकड़ा
जांजगीर-चांपा

सट्टा पट्टी लिखने वाले एक आरोपी को बिर्रा पुलिस ने पकड़ा

जांजगीर चाम्पा। जिले की बिर्रा पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल साहू निवासी तालदेवरी के विरुद्ध धारा 4 (क) सार्वजनिक धुत अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सटटा पटटी लिखा हुआ कागज, पेन एवं नगदी रकम 3500 -रूपया तथा 01 नग मोबाईल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को ग्राम तालदेवरी निवासी राहुल साहू अंको में रूपये पैसों का दाव लगवा रहा था। इसकी सूचना बिर्रा पुलिस को मिली। पुलिस ने ग्राम करनौंद मेन रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी राहुल साहू को सटटा पटटी के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से सट्टा पटटी लिखा हुआ कागज, पेन एवं नगदी रकम 3500 रूपया तथा एक नग मोबाईल बरामद किया गया। आरोपी राहुल साहू निवासी तालदेवरी के विरुद्ध धारा 4(क) धुत अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में बिर्रा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।—

Search