Home » कोरबा -चांपा रोड पर हादसा : दो बाइक आपस में टकराई, दोनों बाइक सवार घायल
छत्तीसगढ़

कोरबा -चांपा रोड पर हादसा : दो बाइक आपस में टकराई, दोनों बाइक सवार घायल

कोरबा। चांपा रोड पर सीतामढ़ी में निर्मित गौ माता चौक प्रवेश द्वार पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। दोनों गाड़िय़ों में सवार युवक दुर्घटना में घायल हो गए।

बताया जाता है कि बाइक क्रमांक सीजी-12बीए-6741 और सीजी-12डीएफ-3842 के बीच टक्कर हुई। इनमें से एक बाइक सवार कोरबा से चांपा की तरफ जा रहा था और दूसरा कोरबा की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोनों बाइक की रफ्तार औसत से बहुत ज्यादा थी। टर्निंग के पास पहुंचने के साथ दोनों बाइक आपस में टकराई गई। दोपहिया चला रहे एक चालक को सिर और चेहरे में चोट आई, जबकि दूसरे को अन्य हिस्सों में चोट आई है। लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर बाद डॉयल 112 यहां पहुंची और इसके माध्यम से पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल भिजवाया गया। उन्हें शुरूआती उपचार देने के साथ भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। सड़क़ सुरक्षा जागरूकता को लेकर समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं और लोगों को जागरूक किया जाता है कि सावधानी हटने का मतलब ही दुर्घटना को निमंत्रण देना है। वाहन चालक कुछ समय तक इस मंत्र को याद रखते हैं और फिर भूल जाते हैं।

Search

Archives