Home » ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में बीट गॉर्ड ने पहुंचाया अस्पताल
कोरबा

ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में बीट गॉर्ड ने पहुंचाया अस्पताल

कोरबा- कटघोरा। कटघोरा वन मंडल घने जंगल से अच्छादित है। यहां अनेक प्रकार के वन्य जीव विचरण करते हैं। गर्मी शुरू होने के साथ महुआ के फूल भी पेड़ों पर दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में ग्रामीण जंगल की ओर रूख करने लगे हैं। ग्रामीणों को जानमाल का डर बना हुआ है। ऐसा ही मामला कटघोरा वन मण्डल के जटगा वन परिक्षेत्र के रावा बीट में सामने आया है। ग्रामीण धनसाय पिता जयलाल सिंह गोड़ घर से बाहर जंगल में दिशा मैदान के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसका सामना भालू से हो गया। धनसाय संभल पाता इससे पहले ही भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रावा बीट वनरक्षक द्वारा 500 रूपए तत्काल सहायता राशि प्रदान करते हुए एंबुलेंस से कटघोरा चिकित्सालय भेजा गया। जहां ग्रामीण के उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Search