Home » शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सक्ती-बाराद्वार। मैं तुमसे प्यार करता हूं कहते हुए शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने थाने आकर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिक बेटी को आरोपी मोहित रात्रे के द्वारा तुमसे प्यार करता हूं, कहकर शादी करने का झांसा दिया और 21.03.25 के रात्रि 10.00 बजे गांव के ललित सतनामी के खेत एवं 13.04.25 के 11.00 बजे बंशी सतनामी के टुटे हुए घर में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही घटना के बारे मे किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। महिला संबंधी रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मुखबीर की सूचना पर ग्राम रायपुरा भांठा से आरोपी मोहित रात्रे पिता श्याम लाल रात्रे उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी रायपुरा भांठापारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) को दिनांक 18.04.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल ,सउनि यशवंत राठौर, प्रआर.देवनारायण चंद्रा, आर. योगेश राठौर, आर. दिलसाय सेनवानी, आर. जितेन्द्र सिदार, आर. किशोर सिदार का योगदान रहा।

Search

Archives