Home » अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
राजस्थान

अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

अलवर। अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। देर रात करीब 3:30 बजे जिला कलेक्टर की ऑफिशियल मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें सुबह 3:30 बजे तक सचिवालय को उड़ाने की बात कही गई। दोपहर में जयपुर से विशेष बम स्क्वॉड टीम भी अलवर पहुंची और पूरी इमारत की गहन जांच शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार सुबह 3:30 बजे के आसपास जिला कलेक्टर की मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। उसमें सचिवालय को उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना के बाद  तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया और भवन को खाली कराया गया है। शुरुआती जांच में यह मेल दक्षिण भारत से आया हुआ लग रहा है, जिसकी साइबर सेल जांच कर रही है।

मेल की सूचना मिलते ही अलवर के पांच थानों की पुलिस, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर बीना महावर, एसडीएम, एएसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है और चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। दोपहर में जयपुर से विशेष बम स्क्वॉड टीम भी अलवर पहुंची और पूरी इमारत की गहन जांच शुरू की गई। बता दें कि कुछ दिन पहले जयपुर कलेक्ट्रेट को भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। फिलहाल पूरे सचिवालय परिसर को खाली कर सघन जांच की जा रही है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Search

Archives