रायपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। फर्जी माइनिंग अधिकारी बनकर हाईवा को रूकवाया गया और धौस दिखाकर लाखों का चालान काटने की बात कही गई। फोन पे के माध्यम से हजारों की वसूली भी की गई। अभनपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी ओमलाल यादव पित्ता डेरहा राम यादव उम्र 28 वर्ष साकिन घसरा थाना धमधा थाना में उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया था कि दिनांक 11.04.2025 के रात्रि करीबन 8.00 बजे मानिक चौरी रेल्वे कासिंग के पास तिलका साहू, आशीष यादव एवं प्रवण साहू के द्वारा प्रार्थी के हाईवा सीजी 07 सीएन 7064 को रोकवाकर अपने आप को मायनिंग अधिकारी एवं पत्रकार बताते हुए 04 लाख का ऑनलाईन चालान काटने की धमकी देकर प्रार्थी एवं मोहित साहू से कुल 30,000 फोन पे के माध्यम से अवैध रूप से रूपया की वसूली की गई है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 157/2025 धारा 308 (2),204,319 (2)318 (4) 3 (5) बी. एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण का पता तलाश कर गिरफ्तार कर जुडिसियल रिमांड पर भेजा गया ।
आरोपीगण प्रणय साहू पिता भोला राम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन न्यू चगोराभाठा रायपुर, आशीष प्रताप यादव पिता सदाशिव यादव उम्र 26 वर्ष साकिन डीडी नगर रायपुर, तिलका साहू पति भोला प्रसाद साहू उम्र 44 वर्ष साकिन न्यू चगोराभाठा रायपुर शामिल हैं। प्रकरण को सुलझाने में थाना अमनपुर पुलिस का विशेष भूमिका रही।







