Home » एनएच में भीषण हादसा, ट्रक में लगी भीषण आग, बाइक सवार दो घायल
छत्तीसगढ़

एनएच में भीषण हादसा, ट्रक में लगी भीषण आग, बाइक सवार दो घायल

कोरबा। जिले के सीमावर्ती ग्राम एवं मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत केंद्ई आश्रम के पास एनएच 130 अंबिकापुर- कटघोरा सड़क मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा होने की ख़बर है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी इरफान खान ने बताया कि लगभग सवा दस बजे के दरम्यान वह मोरगा सप्ताहिक आम बाजार करके वह अपने घर की ओर लौट रहा था कि एक यूपी पासिंग वाहन ट्रक क्रमांक यूपी 67 टी 9908, के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोरगा की ओर से आ रहे दो बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। वे दोनों युवक वाहन के अन्दर घुस गए और बाइक सड़क से उतर कर जंगल तरफ फेंका गई।

देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। साथ ही दोनों को इलाज के लिए पोड़ी उपरोड़ा रवाना किया। इधर घटना के बाद दुर्घटनाकारी ट्रक में आग लग गई। किसी तरह उक्त वाहन के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना कारी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। चालक का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। चौकी से मगतु राम ने बताया कि केंद्ई के पास एक सड़क घटना हुई है, जिसमें दो लोगों को चोटें आई है, जिन्हें अस्पताल दाखिल किया गया है।

Search

Archives