Home » एएसआई हत्याकांड : 12 संदेहियों से पूछताछ जारी, हाथ नहीं लगा कोई ठोस सुराग
कोरबा

एएसआई हत्याकांड : 12 संदेहियों से पूछताछ जारी, हाथ नहीं लगा कोई ठोस सुराग

कोरबा। बांगो थाना के समीप पुलिस बैरक में हुए एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या के 36 घंटे बीत चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। एएसआई हत्याकांड के प्रारंभिक जांच-पड़ताल के साथ ही समीपस्थ बाबा पारा पुलिस के रडॉर में है, जहां से पहले दिन 5 संदेही और दूसरे दिन शनिवार को 7 संदेही को पूछताछ के लिए लाया गया है। इसके साथ ही आसपास क्षेत्र से अन्य संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बाबा पारा में निगरानी रखे हुए है वहीं लोगों को मामले की विवेचना तक गांव छोड़कर बाहर जाने की मनाही है।
बताया जाता है कि होली के पूर्व बिना अनुमति बाजा बजाने की सूचना पर बाबा पारा से एएसआई परिहार बाजा उठाकर थाना से आए थे, जहां उनके साथ झड़प भी हुई थी। इसलिए पुलिस उक्त घटना के आधार पर बाबा पारा के लोगों को संदेही मानते हुए बाहर जाने से मना किया गया है।
बता दें किए एएसआई के हत्या के मामले में अब तक पूछताछ के लिए एक दर्जन से भी अधिक लोगों लाया गया है, जिसके लिए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है, टीम में शामिल टीआई बांगो थाना प्रभारी अभय बैस, कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर, साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी जांच में जुटे हुए हैं।
0 साइबर सेल खंगाल रही डिटेल
साइबर सेल की टीम भी डिटेल खंगालने में जुटी हुई है। एएसआई परिहार समेत अन्य स्टाफ के कॉल डिटेल के साथ ही क्षेत्र में घटना की रात के कॉल डंप को खंगाल रही है। वहीं एक टीम बांगो हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आने-जाने वाले लोगों और वाहन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Search

Archives