Home » पोड़ीबहार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का क्षेत्र के लोगों ने किया विरोध
कोरबा

पोड़ीबहार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का क्षेत्र के लोगों ने किया विरोध

कोरबा। वार्ड क्रमांक 29 पोड़ीबहार में एसएलआरएम सेंटर के समीप निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का क्षेत्र के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वार्ड में कई सामुदायिक भवन है। ऐसे में नए भवन की आवश्यकता नहीं है। वार्ड के लोगों द्वारा विगत कई वर्षों से खेल मैदान की मांग की जा रही है, जिस पर नगर निगम किसी प्रकार का संज्ञान नहीं ले रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सामुदायिक भवन को लेकर यह भी आरोप लगाया कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन आने वाले दिनों में किसी एक समुदाय विशेष को दिया जाएगा जोकि गलत है। वार्ड के लोगों ने अपनी समस्या से पार्षद प्रदीप राय को भी अवगत कराया है, जिस पर पार्षद प्रदीप राय ने नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर वार्ड के लोगों को अवगत कराने की बात कहीं है। आपको बता दें कि जिस स्थल पर सामुदायिक भवन का निर्माण होगा, वहां बड़ी संख्या सागौन के वृक्ष हैं, जिसे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए काटा जाएगा। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि क्या शहर के विकास का पैमाना केवल सामुदायिक भवन निर्माण है। लोगों को अन्य सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए। इस मुद्दे पर हमने नगर निगम के अधिकारियों को चर्चा करनी चाहिए।

Search