Home » पिकअप चालक की लापरवाही से दर्री बरॉज पर लगा गार्डर क्षतिग्रस्त
कोरबा

पिकअप चालक की लापरवाही से दर्री बरॉज पर लगा गार्डर क्षतिग्रस्त

कोरबा । पिकअप चालक  की लापरवाही की वजह से दर्री बरॉज पुल पर लगाया गया गार्डर क्षतिग्रस्त हो गया। यह गार्डर दर्री बरॉज के पास मेजर ध्यानचंद चौक के समक्ष लगा है। पिकअप चालक दर्री की ओर आ रहा था और उसने सीधे गार्डर को टक्कर मार दी। इससे लोहे के पाइप से बना गार्डर क्षतिग्रस्त होकर वाहन पर गिर गया। पिकअप वाहन का भी सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दर्री बरॉज पर यह गार्डर बड़े वाहनों को पुल से गुजरने से रोकने के लिए लगाया है। गार्डर के क्षतिग्रस्त होने से दर्री बरॉज पुल से आवागमन बाधित हो गया है।

Search