Home » जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने किया जानलेवा हमला, ग्रामीण ने ऐसे बचाई जान
कोरबा

जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने किया जानलेवा हमला, ग्रामीण ने ऐसे बचाई जान

कोरबा/ कोरबी-चोटिया। जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। जिले के सीमावर्ती एवं मोरगा चौकी क्षेत्र के पहुंच विहीन ग्राम उचलेंगा में बुधवार को अधेड़ ग्रामीण चमरु लाल पिता दिलाराम 45 वर्ष को भालू ने बुरी तरह नोंच कर घायल कर दिया है।

बताया गया कि उक्त घायल ग्रामीण जंगल की ओर गया था, तभी अचानक भालू से उसका सामना हो गया। भालू ने उस पर हमला कर चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला।इसके बाद भी ग्रामीण ने हिम्मत नहीं हारी, जैसे-तैसे भालू से सामना करते हुए भागकर घर पहुंचा। तत्पश्चात उसके परिवारजनों ने उसे तत्काल इलाज हेतु पोड़ी उपरोड़ा के लिए रवाना किया। वन विभाग अरसिया के वनपाल ने घायल के परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई है।

Search