Home » बस के अंदर लटकी मिली ड्राइवर की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रायपुर

बस के अंदर लटकी मिली ड्राइवर की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित बस स्टैंड के पास बस के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की लाश मिली है। ड्राइवर की लाश रस्सी से लटकी हुई मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की बस में लटकी हुई लाश मिली। नरेश ट्रैवल्स की बस में ड्राइवर की लाश मिली है। पुलिस ने ड्राइवर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस ड्राइवर के परिजनों ने उसकी हत्या कर लाश को लटकाने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद वास्तविकता का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।—

Search